सीतापुर : लेखपालों व लाभर्थियों में मारपीट, सूची में नाम न होने पर बिगड़ी स्थिति

सीतापुर। महमूदाबाद क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को राहत वितरण के समय लेखपालों एवं बाढ़ राहत लाभार्थियों के बीच जमकर हाथापाई हुई। लेखपालों ने मोर्चा संभालते हुए संभाला मोर्चा लाभार्थियों को खदेड़ कर ब्लॉक परिसर से बाहर किया।
सूची में नाम न होने के कारण ग्राम पंचायत कनरखी के लाभार्थियों से लेखपाल अखिलेश वर्मा से कहासुनी होने के बाद गाली गलौज होने लगी। विवाद इन कदर बढ़ कि मारपीट शुरू हो गई। मौजूद लोगों द्वारा बीच-बचाव करके मामला शांत करा दिया गया।
इस बीच आक्रोशित लाभार्थी बार-बार लेखपालों से भिड़ने का प्रयास कर रहे थे, तो लेखपालों ने ग्रामीणों को खदेड़ना शुरू कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची मारपीट में दोनों तरफ से लोगों को चोटे आई हैं। लेखपाल अखिलेश वर्मा की ओर से 20 लोगों के विरुद्ध घेरकर मारपीट किए जाने की तहरीर दी गई है।





