सीतापुर: बीजेपी नेता का कोरोना से निधन, सांसद-विधायकों ने जताया शोक

सीतापुर। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व सदर विधायक के प्रतिनिधि रामेंद्र शुक्ला के निधन पर भाजपा सांसदों, विधायकों व कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। भाजपा नेता को शनिवार को सांस लेने में तकलीफ होने पर सीतापुर में कोविड एल-2 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां आज उनकी मौत हो गई। उनके निधन पर जनपद में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।
ये भी पढ़ें- बर्थडे स्पेशल : 47 साल की हुईं महिमा चौधरी, इस फिल्म से किया था डेब्यू
जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने स्वर्गीय रामेंद्र शुक्ला के गांव पहुचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने एक जुझारू कार्यकर्ता असमय खो दिया। पिछड़ावर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राजेश वर्मा ने इसे पार्टी की बड़ी क्षति बताया।
विधायक ज्ञान तिवारी, सुनील वर्मा, महेंद्र यादव, रामकृष्ण भार्गव,सुरेश भार्गव, शशांक त्रिवेदी, विश्राम राठौर,रोहित सिंह, राजेश शुक्ला, उपाध्यक्ष राजेश्वर रस्तोगी, संजय मिश्रा, इंदू सिंह चौहान, नीरज वर्मा झल्लर, नैमिष रतन तिवारी, जया सिंह, उदित बाजपेई, रमेश भार्गव, सुधीर सिंह,पशुपति नाथ धवन, उमाकांत मिश्रा,राकेश त्रिपाठी,गोविंद भारती, अनूप विश्वकर्मा,शैलेश महेंद्र अंजनी शुक्ला,श्री प्रकाश सिंह,आकाश अग्रवाल, उत्तम पांडेय,सत्यम सिंह आदि ने पूर्व जिला उपाध्यक्ष की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
ये भी पढ़ें- संसद के मॉनसून सत्र से पहले 5 सांसद मिले कोरोना पॉजिटिव
इससे पूर्व पार्टी कार्यालय पर शोक सभा की गई । वहीं पूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी, राकेश सिंह वरिष्ठ नेता रामनारायण त्रिवेदी, राहुल मिश्रा ने भी निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
The post सीतापुर: बीजेपी नेता का कोरोना से निधन, सांसद-विधायकों ने जताया शोक appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button