सीएम योगी सख्त : एसएसपी प्रयागराज को किया सस्पेंड

लखनऊ। सूबे की कानून-व्यवस्था को चाकचौबंद करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार सख्त कदम उठा रहे हैं। इस क्रम में मंगलवार को उन्होंने कड़ी कार्यवाही करते हुए प्रयागराज के एसएसपी अभिषेक दीक्षित सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी अभिषेक दीक्षित पर शिथिलता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। निलंबन की अवधि में श्री दीक्षित पुलिस महानिदेशक कार्यालय से संबध रहेंगे।
गृह विभाग के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अभिषेक दीक्षित बतौर द्वारा एसएसपी प्रयागराज पर अनियमितताओं के अलावा शासन के निर्देशों का सही ढंग से पालन नहीं करने के आरोप हैं। उनपर पोस्टिंग में भी भ्रष्टाचार के आरोप है। प्रवक्ता ने बताया कि अभिषेक दीक्षित द्वारा बैंकों व आर्थिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा तथा लूट की घटनाओं को रोकने के लिए अपेक्षित कार्यवाही नहीं की। इसके साथ ही प्रयागराज में लंबित विवेचनाओं में भी इजाफा हुआ है।
गृह विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इसी तरह कोरोना महामारी को रोकने के लिए शासन द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराये जाने के के निर्देशों का जनपद में ठीक से अमल नहीं कराया गया।
The post सीएम योगी सख्त : एसएसपी प्रयागराज को किया सस्पेंड appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





