सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को जन्‍माष्‍टमी की दीं शुभकामनाएं, कहा- घर पर रहकर करें पूजा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। आज यहां जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का धरा पर अवतरण सत्य और न्याय की स्थापना के लिए हुआ था।

भगवान श्रीकृष्ण का जन्म धर्म की स्थापना एवं अधर्म, अन्याय तथा अत्याचार समाप्त करने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से ज्ञान, कर्म  एवं भक्ति योग का जो संदेश दिया, उसकी प्रासंगिकता शाश्वत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कोविड-19 के प्रोटोकाॅल का पूर्ण पालन किया जाए। कोई भी सार्वजनिक आयोजन न किया जाए। पर्व के सभी अनुष्ठान घर पर ही रहकर किए जाएं।

Back to top button