सीएम योगी ने की अफसरों की तारीफ, दिया ये बड़ा सुझाव…

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईएएस वीक के कार्यक्रम में अफसरों को सम्बोधित करते हुए उनकी प्रशंसा की साथ ही अभी और सुधार की जरूरत बताई। विधानभवन के तिलक हॉल में आयोजित कार्यक्रम में योगी ने कहा कि यूपी का प्रशासन देश का सबसे अच्छा प्रशासनिक नेटवर्क माना जाता है। पिछले पौने दो वर्षों में सरकार की योजनाओं का बेहतरीन ढंग से क्रियान्वयन किया गया।
सीएम योगी ने की अफसरों की तारीफ, दिया ये बड़ा सुझाव...

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सौभाग्य योजना के तहत बड़ी संख्या में लोगों को बिजली के कनेक्शन दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इंसेफेलाइटिस को रोकने में कामयाब हुए हैं। ये विभागीय समन्वय का बेहतरीन उदाहरण है।

किसानों की कर्जमाफी से लेकर सरकारी योजनाओं को समाज के निचले तबके तक कैसे पहुंचाया जाए इस दिशा में बेहतरीन प्रयास हुए हैं।
वहीं, प्रवासी भारतीय दिवस व कुंभ के शानदार आयोजन बेहतरीन कार्यशैली का उदाहरण रहे हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को छवि सुधारने की नसीहत दी।

Back to top button