सीएम योगी का यह फरमान लागू होने से पूरा प्रदेश कहेगा अब योगी-योगी !

आदित्यनाथ योगी जब से यूपी के मुख्यमंत्री बने हैं तब से एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं l इतना ही नही योगी के मंत्री भी प्रदेश की हालत सुधारने के लिए लगे हुए हैं l ऐसे में राज्य के बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी कार्यभार संभालने के बाद विभाग के अधिकारियों के साथ पहली बैठक की और व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिये l आपको बता दें कि शर्मा ने कहा है कि ‘‘नवरात्रि के दौरान गोरखपुर, बलरामपुर, मिर्जापुर जैसे जिलों की प्रसिद्ध शक्तिपीठों के साथ-साथ अयोध्या, गोरखपुर, काशी और मथुरा में 24 घंटे बिजली आपूर्ति होनी चाहिए l’’

इसी कड़ी में 25 मार्च को मुख्यमंत्री योगी जी ने एक ऐसा नया आदेश दिया है जिससे प्रदेश की हालत तो सुधरेगी ही लेकिन साथ ही प्रदेश की जनता भी इस आदेश के बाद से योगी जी की कायल हो जाएगी l
आपको बता दें कि आदित्यनाथ योगी ने राज्य में सड़कों की हालत को देखते हुए आदेश दिया है कि 15 जून तक राज्य की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए l इसके पहले योगी जी ने एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन और बूचड़खानों को बंद करने के निर्देश दे चुके हैं l इसके अलावा योगी जी ने पुलिसवालों से हर शुक्रवार थानों की सफाई करने, सरकारी दफ्तरों में पान-गूटखा खाने पर बैन, टीचर्स के ‘जींस और टी-शर्ट‘ पहनने पर रोक और राज्य में गोहत्या रोकने का आदेश दिया है l इतना ही नही योगी ने ‘रामायण म्यूजियम’ के लिए 25 एकड़ जमीन देने का फैसला किया है l
आदित्यनाथ योगी मुख्यमंत्री बनने के बाद 25 मार्च को पहली बार गोरखपुर पहुंचे l गोरखपुर जाने के बाद सीएम आदित्यनाथ योगी 27 मार्च को अयोध्या जाएंगे l योगी दो दिन यानी 25 मार्च और 26 मार्च को गोरखपुर में ही रहेंगे l इस दौरान वह रोड शो के अलावा कई कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे और गोरखनाथ मंदिर भी जाएंगे l
जब योगी और उनके मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया था तो उसके तुरंत बाद योगी ने अपने पहले आदेश में तमाम मंत्रियों को संपत्ति का हिसाब देना को कहा l इतना ही नहीं अफसरों को भी संपत्ति का पूरा ब्योरा सीएम ऑफिस को देना होगा l आदित्यनाथ योगी ने अपने मंत्रियों से साफ तौर पर कह दिया है कि कोई मंत्री अनाप शनाप बयानबाजी नहीं करेगा l सरकार की बात मीडिया तक पहुंच सके इसके लिए सरकार के दो प्रवक्ता नियुक्त कर दिये गये हैं l





