बड़ी खुशखबरी: सीएम योगी आज करेंगे नोएडा-ग्रेनो मेट्रो का उद्घाटन, कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण… 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा के सेक्टर-137 मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार को नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो कॉरिडोर की एक्वा लाइन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही, ग्रेटर नोएडा के ग्रेनो डिपो स्टेशन पर नोएडा की छह परियोजनाओं का लोकार्पण और तीन का शिलान्यास भी करेंगे। एक्वा लाइन का उद्घाटन दोपहर 12:35 बजे होगा।बड़ी खुशखबरी: सीएम योगी आज करेंगे नोएडा-ग्रेनो मेट्रो का उद्घाटन, कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण... 

इसके अलावा योगी नोएडा में सेक्टर-14ए चिल्ला रेगुलेटर से एमपी-3 रोड पर महामाया फ्लाईओवर तक बनने वाले एलिवेटेड रोड, डीएससी रोड पर अगाहपुर से स्पेशल इकोनोमिक जोन (एसीईजेड) तक बनने वाले एलिवेटेड रोड और सेक्टर-51, 52, 71 एवं 72 चौराहे पर अंडरपास का शिलान्यास करेंगे।

Back to top button