सीएम ने किया सबसे बड़ा ऐलान, इस राज्‍य में अब होंगी तीन राजधानियां

हैदराबाद। अभी तक तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की ज्वाइंट राजधानी हैदराबाद थी, लेकिन अब आंध्र प्रदेश ने अपनी अलग राजधानी की घोषणा कर दी है। राज्य में अब तीन राजधानियां होंगी।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को विधानसभा में ऐलान किया कि आंध्र प्रदेश की तीन राजधानियां होंगी। विशाखापत्तनम- एग्जीक्यूटिव कैपिटल, करनूल- ज्यूडिशियल कैपिटल और अमरावती- लेजिस्लेटिव कैपिटल होगी।

Back to top button