सीएम अखिलेश यादव का महाऐलान; करेंगे कांग्रेस के साथ महा-गठबंधन

जी हाँ!! सीएम अखिलेश यादव ने किया महाऐलान कि वो करेंगे कांग्रेस के साथ महा-गठबंधन.. UP के CM Akhilesh yadav ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सारे पत्ते खोल कर रखे हैं। इसी के मद्देनजर अखिलेश ने एक बार फिर कांग्रेस के साथ गठबंधन के संकेत दिए हैं।

बड़ी खबर: हाईकोर्ट पर आतंकी हमला, चारों ओर बिछीं लाशें
यूपी सीएम ने कहा कि ऐसा (कांग्रेस-एसपी) गठबंधन 403 सीटों में से 300 से अधिक पर जीत दिला सकता है। हालांकि अखिलेश यादव ने बीएसपी के साथ किसी भी प्रकार के गठबंधन की संभावनाओं से इनकार किया है। पिछले महीने अखिलेश यादव और एसपी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव, दोनों ने ही चुनाव पूर्व किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार किया था। मुलायम सिंह ने तो यहां तक कहा था कि गठबंधन नहीं केवल पार्टियों का एसपी में विलय हो सकता है।
यूपी में कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर मुलायम और अखिलेश, दोनों से ही मुलाकात कर चुके हैं। अखिलेश ने इस संदर्भ में कहा कि किसी भी तरह के गठबंधन का अंतिम फैसला पार्टी सुप्रीमो मुलायम को ही लेना, वह केवल सुझाव दे सकते हैं।
नीतीश कुमार को बीजेपी में ज्वाइन करने का मिला ऑफर, बदलेगा चुनावी इतिहास
हालांकि संकेत देने के मामले में अखिलेश पीछे नहीं हटे। अखिलेश ने सुझाव दिया कि अगर कांग्रेस गठबंधन चाहती तो उसे यह भी स्वीकार करना होगा कि वह कम सीटों पर चुनाव लड़े। अखिलेश ने कहा कि केवल ‘नफा-नुकसान’ सोचने से यूपी में गठबंधन नहीं चल सकेगा।
मायावती को बुआ कहने के विवाद पर अखिलेश ने कहा कि अब वह कभी उन्हें बुआ नहीं कहेंगे। एचटी लीडरशिप समिट में बोलते हुए अखिलेश ने नोटबंदी के मसले पर पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। चाचा शिवपाल और पार्टी की अंदरूनी कलह की बातों पर अखिलेश ने कहा कि फिलहाल अर्जुन की तरह उनका एक ही लक्ष्य है और वह राज्य में फिर से सरकार बनाना है।





