सिलेंडर हुआ ब्लास्ट तो ऐसा हो गया मंजर, शादी में हलवाई बना रहे थे खाना

भाेपाल. एमपी के विदिशा में मंडी रोड पर मैरिज गार्डन के पास एक शादी वाले घर में खाना बनाते समय आग लग गई। इस घटना में करीब दो दर्जन लोग झुलस गए हैं, जिनमें आधा दर्जन लोग तो शादी वाले परिवार के हैं। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते अंदर कमरों में जा पहुंची।भयानक था हादसा…
सिलेंडर हुआ ब्लास्ट तो ऐसा हो गया मंजर, शादी में हलवाई बना रहे थे खाना
 
-बंधन मैरिज गार्डन के पास रहने वाले नवल कुशवाह की बेटी की रविवार को शादी है। शादी के एक दिन पहले इस घर की खुशियां मातम में बदल गईं।
-शादी में आए मेहमानों के लिए शनिवार की शाम को घर की गली में हलवाई खाना बना रहे थे। इसी दौरान करीब 7.50 मिनट पर गैस सिलेंडर में से आग की लपटें उठीं।
-यह आग गैस सिलेंडर में लीकेज की वजह से लगना बताई जा रही। देखते ही देखते आग घर के अंदर पहुंच गई।
-खाना बना रहे हलवाई सहित घर में मौजूद लोग इस आग की चपेट में आ गए। आसपास के लोग आग लगी देख बचाव के लिए तत्काल आगे आए। घर में फंसे लोगों को जैसे तैसे बाहर निकाला।
-आग की वजह से झुलसे हुए लोगों को ऑटो व निजी वाहनों से लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
-जिला अस्पताल में एक साथ इतनी अधिक संख्या में आग से झुलसे हुए लोगों के पहुंचने से हड़कंप की स्थिति बन गई। अस्पताल के बाहर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई थी।
 
20 मिनट बाद आई फायर ब्रिगेड, आधा घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस
-इस घटना में प्रशासनिक व्यवस्था का लापरवाही उजागर हुई है।
-मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि घटना की जानकारी देने के लिए 100 नंबर सहित 108 एंबुलेंस पर फोन लगाया गया, लेकिन कोई नंबर नहीं लगा। इसके बाद सूचना देने के पर करीब 20 मिनट बाद फायर ब्रिगेड आग बुझाने पहुंची। जबकि एंबुलेंस 8.30 बजे घटना स्थल पर आई।

यह भी पढ़े: #SwachhSurvekshan :इंदौर ने हासिल किया नंबर वन का ताज, यूपी का गोंडा सबसे गंदा

डॉक्टरों ने कर दिया रेफर, मरीज करते रहे एंबुलेंस का इंतजार

-आग से झुलसने से करीब 25 लोग जिला अस्पताल में भर्ती हुए हैं जिनमें से 18 लोगों को 10 बजे तक की स्थिति में रेफर कर दिया गया था। इनमें से तीन घायलों को एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा।
-एक महिला करीब 10 मिनट तक अस्पताल के बाहर एंबुलेंस के इंतजार में स्ट्रेचर पर पड़ी रही। इस घटना ने प्रशासनिक इंतजामों की पोल खोल कर रख दी।
 
अपने पिता से लिपटकर बिलखती रही दुल्हन
-इस घटना के बाद शादी वाले घर मातम का माहौल छा गया था। परिवार के लोग एक दूसरे से लिपट कर रो रहे थे, वहीं बेटी राजकुमारी अपने पिता नवल कुशवाहा से लिपट कर बिलख रही थी।
-राजकुमारी की रविवार को शादी होना है। पूरे घर में चीख-पुकार की आवाजें सुनाई दे रही थीं। मोहल्ले के लोग भी इस हादसे से सदमे में थे।
Back to top button