सिर्फ 11,499 रुपये में Realme का नया 5G फोन लॉन्च

Realme ने आज अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Realme P4 Lite 5G के नाम से पेश किया है। कंपनी ने इस फोन को अपने P4 लाइनअप में सबसे लेटेस्ट मॉडल के तौर पर पेश किया है। इससे पहले कंपनी इस लाइनअप में P4, P4x और P4 Pro 5G जैसे मॉडल लॉन्च कर चुकी है। अब इस नए वाले हैंडसेट में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट देखने को मिल रहा है।
इतना ही नहीं इस नए डिवाइस में बेहतर हीट सिंक के लिए Airflow Vapour चैम्बर भी देखने को मिल रहा है। साथ ही इस डिवाइस में 144Hz तक का डिस्प्ले भी मिल रहा है जिसकी पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक जा सकती है। डिवाइस में 7,000mAh की बैटरी भी मिल रही है। चलिए जानते हैं कि फोन में और क्या क्या खास मिल रहा है…
Realme P4 Lite 5G की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो भारत में Realme P4 Lite 5G की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। जबकि डिवाइस के 4GB + 128GB और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः 13,999 रुपये और 15,999 रुपये है।
फोन में Mosaic Blue और Mosaic Green कलर ऑप्शन देखने को मिल रहे हैं। फोन को आप Flipkart, Realme India की वेबसाइट और देश भर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीद पाएंगे। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इस फोन पर 1,000 रुपये का फ्लैट और 500 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। ऑफर के बाद फोन की शुरुआती कीमत 11,499 रुपये हो जाती है। फोन की पहली सेल 25 मार्च से शुरू होगी।
Realme P4 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme के इस नए फोन में 6.8-इंच का HD+ (720 x 1,570 पिक्सल) LCD डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में 180Hz का टच सैंपलिंग रेट और 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है।
इस नए डिवाइस में लेटेस्ट Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 भी मिल रहा है। डिवाइस में दो साल के OS अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। साथ ही डिवाइस में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट मिल रहा है। फोन में 6GB तक LPDDR4X RAM और 128GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज भी मिल रही है।
Realme P4 Lite 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जहां 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और इसका अपर्चर f/2.2 है। डिवाइस में सामने की तरफ फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3, 3.5mm हेडफोन जैक भी मिल रहा है। फोन में 7,000mAh बैटरी और 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।





