‘सिर्फ बुमराह ही नहीं’, फाइनल से पहले इन भारतीयों से डरा न्‍यूजीलैंड

टी20 विश्‍व कप 2026 के फाइनल से पहले न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान मिचेल सैंटनर प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के लिए आए। इस दौरान उन्‍होंने भारतीय टीम को खुली चेतावनी दी। सैंटनर ने साफ कर दिया कि टी20 विश्व कप 2026 जीतने के लिए कुछ लोगों का दिल तोड़ने में हमें कोई आपत्ति नहीं होगी। हालांकि, वह कुछ भारतीय प्‍लेयर्स से डरे हुए भी नजर आए। साथ ही उन्‍होंने सेमीफाइनल में जसप्रीत बुमराह द्वारा की गई गेंदबाजी पर भी बात की।

गेम चेंजर साबित हुए बुमराह
ब्लैक कैप्स के कप्तान ने भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की तारीफ। शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैंटनर ने कहा, “बुमराह के बारे में, मुझे लगता है कि उनकी चर्चा हर किसी के बीच होनी चाहिए, जिस तरह से वह खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि इंग्लैंड को हराना काफी मुश्किल लग रहा था। जाहिर तौर पर पिछली रात भारत के लिए वह गेम चेंजर साबित हुए।”

सिर्फ एक प्‍लेयर से खतरा नहीं
सैंटनर ने साफ किया कि भारत का खतरा किसी एक खिलाड़ी तक सीमित नहीं है। उन्होंने भारतीय टीम की कलेक्टिव स्‍ट्रैंथ पर बात की। सैंटनर ने कहा, “हमें पता था कि ऐसा ही होगा, वह जाहिर तौर पर विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं, लेकिन सिर्फ वही नहीं। मुझे लगता है कि टीम में हर खिलाड़ी ने बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हर किसी ने अलग-अलग समय पर अच्छा प्रदर्शन किया है और एक टीम के रूप में आप यही चाहते हैं।”

पहले खिताब पर कीवी टीम की नजर
भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच टी20 विश्‍व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। इस दौरान कीवी टीम की नजर पहले खिताब पर होगी। दूसरी और भारतीय टीम इतिहास रचते हुए तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी।

इतना ही नहीं भारत की नजर खिताब का बचाव करने पर भी होगी। भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्‍तान में पिछला विश्‍व कप जीता था। ऐसे में अब सूर्यकुमार यादव की नजर इस विरासत को आगे बढ़ाने पर होगी।

Back to top button