सिर्फ किले और रेगिस्तान ही नहीं, राजस्थान में स्वाद के लिए भी मशहूर है यहां की 9 वेजिटेरियन डिशेज

राजस्थान न केवल अपने ऐतिहासिक किलों, रेगिस्तानी रेत के टीलों और जीवंत संस्कृति के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां का शाकाहारी खाना भी दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान रखता है।

यहां के व्यंजन स्थानीय जलवायु, संसाधनों और सदियों पुरानी परंपराओं का मेल हैं, जो न केवल स्वाद में बेहतरीन हैं, बल्कि पोषण से भी भरपूर हैं। इसलिए अगर आप राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 9 वेजिटेरियन डिशेज का स्वाद चखना न भूलें।

गट्टे की सब्जी

यह राजस्थान का एक ऐसा मशहूर व्यंजन है, जो बेसन से बने गट्टे को दही और मसालों की ग्रेवी में पकाकर तैयार किया जाता है। इसकी तीखी और तंदूरी खुशबू इसके स्वाद को लाजवाब बना देती है। आमतौर पर इसे चपाती या दाल-बाटी के साथ परोसा जाता है।

दाल-बाटी चूरमा

राजस्थानी खाने की पहचान कहा जाने वाला यह व्यंजन तीन हिस्सों से मिलकर बना है, दाल, बाटी और चूरमा। यह न केवल स्वादिष्ट है बल्कि एनर्जी से भी भरपूर होता है।

बाजरे की रोटी-लहसुन की चटनी

राजस्थान के कठिन जलवायु में बाजरा एक मुख्य अनाज है। बाजरे की मोटी और पौष्टिक रोटी ताजी लहसुन की चटनी के साथ परोसी जाती है। यह जोड़ी न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।

आलू-प्याज की सब्जी

आलू और प्याज बनी यह सब्जी राजस्थानी घरों में बनने वाली एक क्लासिक डिश है। इसमें आलू और प्याज को राजस्थानी मसालों के साथ पकाया जाता है। इसका सादा लेकिन मसालेदार स्वाद इसे खास बनाता है।

घेवर

यह राजस्थान की मिठाई है, जो खासतौर पर तीज और गणगौर जैसे त्योहारों पर बनाई जाती है। मैदे और घी से तैयार घेवर को चाशनी में डुबोकर परोसा जाता है। यह कुरकुरा और मीठा होता है।

मोहनथाल

यह एक पारंपरिक राजस्थानी मिठाई है जो बेसन, घी और चीनी से बनती है। इसमें केसर और इलायची का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसे एक खास स्वाद और सुगंध देता है। यह मिठाई त्योहारों और विशेष अवसरों पर खूब बनाई जाती है।

केर सांगरी

राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में पाया जाने वाला यह व्यंजन केर और सांगरी से मिलकर बनता है। इसे स्थानीय मसालों के साथ पकाया जाता है। यह प्रोटीन से भरपूर और स्वाद में अनूठा है।

मिर्ची वड़ा

बड़ी और हरी मिर्चों को बेसन के घोल में लपेटकर तला जाता है। यह एक लोकप्रिय स्नैक है जो चाय के साथ परोसा जाता है। इसका तीखा स्वाद खाने में रोमांच पैदा करता है।

प्याज कचौड़ी

यह एक तला हुआ नमकीन पकौड़ा है जो मुख्य रूप से प्याज, मसालों और बेसन से तैयार किया जाता है। यह राजस्थानी नाश्ते का एक अहम हिस्सा है और अक्सर चटनी के साथ परोसा जाता है।

Back to top button