सिर्फ एक नहीं, 4 तरह की Walking Exercise से तेजी से कम होगा वजन

आज के समय में हर कोई मोटापे से परेशान है। वजन कम करने के ल‍िए वे न जाने क‍ौन-कौन से तरीके अपना रहे हैं। ज‍िम जाकर घंटों पसीना बहाते हैं। इससे उन्‍हें अच्‍छी खासी फीस भी देनी होती है। अगर आप सोचते हैं कि वजन कम करने के लिए जिम जाना ही आसान रास्ता है, तो आपको अपनी सोच बदलने की जरूरत है। क्‍या आप जानते हैं क‍ि सि‍र्फ वॉक करके ही आप तेजी से वजन कम कर सकते हैं?

आज हम आपको पांच तरह के वाॅक‍िंग एक्‍सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आपने इसे अपने डेली रूटीन में शाम‍िल कर ल‍िया तो तेजी से कैलोरी बर्न होगी। आपको 15 द‍िन में असर द‍िखने लगेगा। आइए उन वॉक‍िंग एक्‍सरसाइज के बारे में जानते हैं-

पॉवर वॉकिंग एक्सरासइज Power Walking Exercise
इसे करना बेहद आसान है। इसे स्‍पीड में चलते हुए करना होता है। इस दौरान आपको अपनी बॉडी को सीधा रखना है। वॉक करते समय हाथों को आगे-पीछे हिलाना है। ये ए‍क ऐसी वॉक‍िंग एक्‍सरसाइज है जो आपको द‍िनभर एनर्जेट‍िक बनाए रखेगी। रोजाना इसे करने से वजन भी तेजी से कम होगा। ये हार्ट रेट को भी बढ़ाता है। इससे आपका द‍िल भी सेहतमंद रहता है।

इंटरवल वॉक‍िंग Interval Walking
इसे करने के ल‍िए आपको वॉर्म अप करना जरूरी है। इसमें आपको नॉर्मल स्‍पीड में वॉक करना होगा। एक म‍िनट में 100 स्‍टेप्‍स चलें। वॉक करते समय आपको छोटे-छोटे कदम बढ़ाने हैं। एक म‍िनट बाद ब्रेक लें। फ‍िर दोबारा शुरू करें। ध्‍यान रखें क‍ि हाथों को भी जोर-जोर से आगे-पीछे की ओर घुमाना है। इससे वजन तो कम होता ही है, साथ ही ये तनाव कम करने में भी मददगार है।

वॉकिंग लंजेस एक्‍सरसाइज Walking Lunges Exercise
ये शरीर के Lower Body Part को मजबूत बनाने का काम करता है। इससे शरीर भी फ्लैक्सिबल बनता है। इस तरह की वॉक करने के ल‍िए आपको अपने घुटनों को लंजेस पोज‍िशन में लाना होता है। इससे बॉडी को टोन करने में मदद म‍िलती है। वजन भी तेजी से कम होता है।

वेट लिफ्टिंग वॉक‍िंग Weight Lifting Walking
अगर आप कोई वजन उठाकर वॉक करते हैं तो इसे वेट लिफ्टिंग वॉक‍िंग एक्‍सरसाइज कहते हैं। ये आपकी ओवरऑल हेल्‍थ को बेहतर बनाती है। इससे तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद म‍िलती है। मसल्‍स भी मजबूत होते हैं। आपको रोजाना ये वॉक‍िंग एक्‍सरसाइज करना चाह‍िए। इससे आपको 15 द‍िन में ही असर द‍िखने लगेगा।

Back to top button