सिद्धू पर सस्‍पैंस खत्‍म, मैडम नहीं खुद लड़ेंगें कांग्रेस से चुनाव!

चंडीगढ़ः पंजाब की राजनीति में हर रोज नई खबर पढ़ने को मिल रही है । बेशक अाज आचार संहिता लग गई है उसके बावजूद पार्टियां पूरी तैयारी में हैं। वही सिद्धू को लेकर चल रहा सस्‍पैंस खत्‍म हो गया है और खबर आ रही है कि नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

अभी अभी: सरकार का बड़ा ऐलान, अचानक बंद किए 500 के नए नोट

सिद्धू पर सस्‍पैंस खत्‍म

बता दें कि सिद्धू को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में घमासान चल रहा था। इससे भी बड़ी बात ये है कि सिद्धू अपनी पत्‍नी की सीट पर चुनाव लड़ेंगे। सिद्धू की पत्‍नी नवजोत कौर अमृतसर पूर्वी (शहर) की विधानसभा सीट से विधायक हैं। सिद्धू की पत्‍नी भी कांग्रेस की ही विधायक हैं।

इस बात की जानकारी खुद नवजोत कौर ने दी। नवजोत ने कहा कि सिद्धू पंजाब विधानसभा चुनाव लडेंगे और उनका क्षेत्र होगा अमृतसर पूर्वी। नवजोत ने बताया कि सिद्धू ही अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।  

Back to top button