सिद्धू ने कहा, आपका एक गलत वोट “बच्चों को बना सकता चायवाला, पकौड़ेवाला या चौकीदार


कांग्रेस नेता सिद्धू ने कहा था कि एक गलत वोट आपके बच्चों को चायवाला, पकौड़ेवाला या चौकीदार बना सकता है. पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारक सिद्धू ने मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में कहा कि अगर मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बन गए तो हिंदुस्तान खत्म हो जाएगा.
भोपाल में दिग्विजय सिंह का मुकाबला बीजेपी नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से है. वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू ने नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला, इसी दौरान वे विवादित बयान भी देते चले गए. सिद्धू ने कहा, “जब मैं जवान था, अभी भी जवान हूं…छक्का मारता था तो बॉल बाउंड्री पार…तुम मुझसे तगड़े हो भोपाल वालों, राजा भोज की नगरी वालों तुम मुझसे तगड़े हो…ऐसा छक्का मारो की मोदी हिंदुस्तान के बाहर मरे…वह मारा मोदी को बाहर उड़ा दिया.”
विवादित बयानों की फेहरिस्त में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू का एक और बयान शामिल हो गया है. भोपाल में कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के लिए चुनाव प्रचार कर रहे सिद्धू ने कहा कि ऐसा छक्का मारो कि मोदी हिन्दुस्तान के बाहर जाकर मरे. भोपाल में लोकसभा चुनाव के छठे चरण यानी कि 12 मई को मतदान है. इस वक्त यहां जोर-शोर से प्रचार चल रहा है.






