सितंबर तिमाही में डायवर्सिफाइड फंडों ने दिया सबसे ज्यादा 3.57% रिटर्न

नई दिल्ली।डायवर्सिफाइडम्यूचुअल फंडों ने जुलाई-सितंबर तिमाही में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। इन्होंने 3.57% रिटर्न दिया है। इक्विटी कैटेगरी में 2.77% रिटर्न के साथ लार्ज कैप फंड सबसे नीचे हैं। डेट फंडों में क्रेडिट ऑपरचुनिटी (क्रॉप) फंड ने सबसे ज्यादा 1.88% रिटर्न दिया है। अल्ट्रा शॉर्ट टर्म फंड का रिटर्न 1.72% रहा।सितंबर तिमाही में डायवर्सिफाइड फंडों ने दिया सबसे ज्यादा 3.57% रिटर्न

– क्रिसिल ने म्यूचुअल फंडों पर तिमाही रिपोर्ट एक्सक्लूसिव भास्कर के साथ साझा की है। क्रिसिल म्यूचुअल फंड रेटिंग में जिन स्कीमों को शामिल किया गया है उनका एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) पूरी इंडस्ट्री का करीब 81% है। लिक्विड फंडों का एयूएम कम हुआ है, बाकी सभी फंडों के एसेट में बढ़ोतरी हुई है।

– 24.06% हिस्सेदारी के साथ लिक्विड फंड सबसे बड़ी कैटेगरी है। सितंबर तिमाही में इंडस्ट्री का एयूएम 7.3% बढ़कर 20.95 लाख करोड़ रु. हो गया। यह सितंबर 2010 के बाद सबसे ज्यादा है। म्यूचुअल फंडों की एसोसिएशन एम्फी तभी से एयूएम घोषित कर रही हैं।

3.7% घटा गोल्ड ईटीएफ का एयूएम

– गोल्डईटीएफ के एयूएम में 3.7% गिरावट आई है। यह 200 करोड़ घटकर 5,118 करोड़ रु. रह गया। इस कैटेगरी के एसेट में लगातार चार साल से गिरावट देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: बीजेपी सांसद वरुण गांधी कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल, ये है बड़ी वहज

टॉप-10 फंड हाउस के पास है 81% एसेट

– म्यूचुअलफंड इंडस्ट्री का एयूएम चुनिंदा फंड हाउस तक सीमित है। 41 फंड हाउस में से टॉप-5 के पास 56.95% और टॉप-10 के पास 80.97% एसेट है। 2.79 लाख करोड़ के एसेट के साथ आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल पहले, 2.70 लाख करोड़ के साथ एचडीएफसी म्यूचुअल फंड दूसरे और 2.31 लाख करोड़ के साथ रिलायंस म्यूचुअल पंड तीसरे स्थान पर है।

Back to top button