सावधान! गर्भावस्था में पैरासिटामॉल लेने से बेटी की प्रजनन क्षमता को हो सकता है बड़ा खतरा

गर्भावस्था के दौरान दर्द से राहत पाने के लिए पैरासिटामॉल लेने से स्त्री भ्रूण की प्रजनन क्षमता को खतरा पहुंच सकता है। शोधकर्ताओं ने तीन अलग-अलग अध्ययनों की समीक्षा की जो माताओं की प्रजनन प्रणाली में गर्भावस्था के दौरान पैरासिटामॉल से बदलते विकास की रिपोर्ट करती है। पैरासिटामॉल वयस्कता में स्त्रियों की प्रजनन क्षमता को कम कर सकता है। दुनियाभर में गर्भवती महिलाओं द्वारा पैरासिटामॉल या एसीटामिनोफेन का सामान्य रूप से प्रयोग किया जाता है। 

सावधान! गर्भावस्था में पैरासिटामॉल लेने से बेटी की प्रजनन क्षमता को हो सकता है बड़ा खतराहालिया अध्ययनों में पैरासिटामॉल के इस्तेमाल से पुरुष प्रजनन क्षमता पर असर के बारे में पता लगाया गया था लेकिन स्त्री प्रजनन क्षमता के बारे में अभी कोई अध्ययन नहीं किया गया था। डेनमार्क के कोपेनहेगन यूनिवर्सिटी के डेविड किर्स्टनसन और उनके साथियों ने पता लगाया कि गर्भावस्था के दौरान पैरासिटामॉल लेने से स्त्री भ्रूण की प्रजनन क्षमता पर असर पड़ सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button