सावधान..! आ गयी हैं सर्दियां जरुर दें अपने दिल का ख्याल, नहीं तो हो सकती है आपको भी ये सब बीमारियाँ
सर्दियों का मौसम कई तरह की बीमारियां अपने साथ लेकर आता है चाहे सर्दी हो या जुख़ाम। इसी करण सर्दीयों के मौसम में काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। वहीं बात करें अगर दिल के मरीजों की तो उनके लिए सर्दी का मौसम यानी कष्टकारी मौसम। जी हां, सर्दियों के मौसम में हार्टअटैक की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

सर्दियों में ठंड के कारण रक्तवाहिनियां सिकुड़ जाती है, जिसका असर हृदय को खून पहुंचाने वाली धमनीयों पर भी पड़ता है इसलिए हृदय रोगियों के लिए हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हृदय रोगियों को खास सावधानियां बरतनी चाहिए। जैसे गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करके शरीर को गर्म रखने की कोशिश करनी चाहिए उसके साथ-साथ खान-पान का ध्यान रखना चाहिए।
दिल के डॉक्टर की मानें, तो ठंड के दिनों में सुबह 4 से करीब 8 बजे तक हार्ट अटैक के ज्यादा मामले सामने आते हैं। इसकी वजह ब्रेन की एक्टीविटी और ब्लड प्रेशर का बढ़ जाना होता है। ऐसे में अपने आप को जितना हो सके उतना गर्म रखना चाहिए।
धीरे-धीरे सर्दियों का मौसम आने वाला है ऐसे में हमारी आपसे यही गुजारिश है स्वस्थ्य रहे और अपना ख्याल रखे… अगर आप या आपका कोई करीबी दिल की बीमारी से ग्रसित है तो उनका खास ख्य़ाल रखें।





