सावधान: अगर त्योहार में चाहते हैं आपकी ज्वेलरी रहे सेव, तो जरुर रखे इन खास बातो का ध्यान

देश में इस समय दीवाली त्योहार की धूम चारों ओर देखने मिल रही है। आमतौर पर दीवाली पर लोगों द्वारा जमकर खरीदारी की जाती है और इसके साथ ही दीवाली से पहले धनतेरस पर सोने चांदी के आभूषणों की भी खरीदारी ​की जाती है और धनतेरस पर खरीदे गए सोने चांदी के गहनों की खरीदारी को शुभ माना जाता है। वहीं धनतेरस को लेकर बाजार भी गुलजार दिखाई दे रहे हैं। वर्तमान में दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 32,650 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 39,530 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। सावधान: अगर त्योहार में चाहते हैं आपकी ज्वेलरी रहे सेव, तो जरुर रखे इन खास बातो का ध्यानदरअसल दीवाली के पहले आने वाले धनतेरस पर आम लोगों द्वारा जेवरों की ज्यादा खरीदारी की जाती है और बाजार में ज्वैलर्स वाले भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तरह तरह ​की स्कीमें और आॅफर निकालते हैं जिससे ग्राहक उनकी तरफ चला आता है। इसके अलावा अगर आप बाजार में सोना खरीदने जा रहे हैं। तो इससे पहले कुछ नियमों को जान लें जो आपके फायदे के हैं। सरकार ने 2016 में लोकसभा से आयकर संशोधन विधेयक पारित करने के दौरान पुश्तैनी आभूषण और सोना पर कर के संबंध में लोगों के भ्रम को दूर किया था। 

गौरतलब है कि भारत सरकार ने कुछ समय पहले पूरे देश में नोटबंदी करने का फैसला लिया था। जिसके बाद बाजार के साथ साथ लोगों में भी हड़कंप मच गया था। वहीं नोटबंदी के बाद से केंद्र सरकार सोने की बिक्री पर नजर रख रही है और इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि काले धन को खपाने के लिए भी लोग बड़े पैमाने पर सोने की खरीदारी करते हैं।

जाने सोने से संबंधित कुछ खास बातें: 

1. सोना या गहना घोषित आय से खरीदा गया हो।
2. छूट के दायरे में आनेवाली खेती की आय से खरीदा गया हो।
3. पुश्तैनी सोना या गहना हो, जिस पर कानूनन आपका हक हो।
4. घरेलू बचत या ऐसी आमदनी से खरीदा गया हो, जिसका हिसाब आपके पास हो।
5. किसी भी सीमा तक कानूनी रूप से वैध सीमा तक सोना रखने पर कोई प्रतिबंध नहीं।

Back to top button