सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर के साथ जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

जालौन: बेखौफ लोगों का खौफ बीते दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी के परिसर में दिखाई दिया था। ये शोर सराबा,ये होहल्ला हंगामा डॉक्टर के शरीर पर की गई बेख़ौफ़ लोगों के द्वारा चित्रकारी का नतीजा है,चेहरे का भूगोल बदल दिया गया। आप भी सोच रहे होंगे कि चेहरे में चोट के निशान ही तो हैं इस पर ये हाई प्रोफाइल ड्रामा क्यों? ये किसी ऐरे गेरे की तस्वीर नही है ये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक डॉक्टर विनय पांडेय की तस्वीर है जो कालपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में पत्नी ने परिजनों के साथ पहुँच कर बेखौफ होकर पहले चिकित्सक के आवास में पहुंच कर जमकर मारपीट की।

जिसके बाद चिकित्सक को कुछ बेखौफ लोग दूसरी मंजिल में बने उसके आवास से घसीटते हुए नीचे लाये और अस्पताल परिसर में ही गिराकर लात घूसों से मारपीट की गई जिसका वीडियो पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जो कि शोसल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल मामला जनपद जालौन के कालपी कोतवाली अंतर्गत आने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है जहां डॉक्टर विनय पांडेय मेडिकल अफसर के पद पर तैनात है, डॉक्टर का कहना है कि मेरी जिला कारागार में 23 जून से 6 अगस्त तक कोविड-19 की ड्यूटी लगी हुई थी जिसके बाद मुझे सात दिन का आइसोलेशन पीरियड मिला था।

जिसको लेकर अपने सरकारी आवास पर था वहीं चिकित्सक विनय पांडेय ने अपनी पत्नी के बीच कोर्ट में डिवोर्स के केस चलने की बात भी कही जिससे गुस्साई पत्नी वर्तिका पांडेय व उसके परिजनों ने कुछ दिनों पहले कानपुर के नौबस्ता थाने में भी केस दर्ज कराया था जिसके पश्चात कल शाम करीब 5 बजे पत्नी वर्तिका पांडेय ने अपने परिजनों के साथ चिकित्सक के आवास पर पहुंच कर चिकित्सक के साथ उक्त युवती को देख आक्रोश में आकर चिकित्सक के साथ पत्नी समेत कई लोगों ने जमकर मारपीट करते हुए लहूलुहान कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया।

वहीं चिकित्सक की पत्नी वर्तिका पांडेय ने मौके पर मिली युवती से उनके पति के अवैध संबंध होने के गंभीर आरोप के साथ ही मारपीट करने के आरोप लगाए जबकि चिकित्सक विनय पांडेय का कहना है कि उक्त युवती उनकी देखभाल करती है खैर ये तो जांच का विषय है वहीं क्षेत्राधिकारी कालपी का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Back to top button