सानिया बनेंगी अर्जुन की दुल्हनिया.. कब घोड़ी पर चढ़ेंगे सचिन के लाडले

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर में खुशियों ने दस्तक दी है। अगस्त 2025 में एक बेहद निजी समारोह में सगाई करने के बाद, अब सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपनी मंगेतर सानिया चंडोक के साथ सात फेरे लेने के लिए तैयार हैं। हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने पीएम मोदी को भी अपने बेटे की शादी के लिए आमंत्रित किया। ऐसे में जानते हैं कब, कहां अर्जुन-सानिया की शादी होगी और कौन-कौन से मेहमान नजर आएंगे।
Arjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding की तारीख रिवील!
अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar wedding date) के परिवार ने शादी को लेकर चीजों को ज्यादा खुलकर नहीं रखा है, लेकिन रिपोट के अनुसार, अर्जुन-सानिया की शादी 5 मार्च 2026 को मुंबई में होगी।
शादी से पहले की रस्में 3 मार्च से ही शुरू हो जाएंगी। मुख्य समारोह शाम को होने की उम्मीद है, उसके बाद रात्रिभोज होगा। बता दें कि 26 साल के बाएं हाथ के पेसर अर्जुन ने पिछले साल अगस्त में बिजनेसमैन रवि घई की पोती सानिया चंडोक (Saaniya Chandhok marriage) से सगाई की थी।
गेस्ट की लिस्ट में VVIP से लेकर क्रिकेट के दिग्गज शामिल
सचिन तेंदुलकर हाल ही में भारत के शीर्ष नेतृत्व को व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण देने के लिए नई दिल्ली में थे, जिसमें-
राजनीतिक नेता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह और विपक्ष के नेता राहुल गांधी।
क्रिकेट जगत: सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और एमएस धोनी जैसे करीबी दोस्त।
आईपीएल से कनकेशन: लखनऊ सुपरजाइंट्स (अर्जुन की नई टीम) के सदस्य और मुंबई इंडियंस के उनके पूर्व साथी।
बिजनेस ग्रुप : सानिया उद्योगपति रवि घई (ग्रेविस ग्रुप के अध्यक्ष) की पोती हैं, इसलिए आतिथ्य और खाद्य उद्योग से कई बड़े नामों की उम्मीद है।
कौन हैं सानिया चंडोक? (Who is Saaniya Chandok?)
सानिया चंडोक एक जाने-माने बिजनेस परिवार से हैं। उनके दादा ग्रेविस ग्रुप के मालिक हैं, जिनके पास द ब्रुकलिन क्रीमकी और बास्किन रॉबिंस जैसे जाने-माने आइसक्रीम ब्रांड्स की जिम्मेदारी है। मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोर्ट अफेयर्स के रिकॉर्ड के मुताबिक, सानिया अभी मुंबई में मिस्टर पॉड पेट स्पा एंड स्टोर LLP में डेजिग्नेटेड पार्टनर और डायरेक्टर हैं।
वहीं, वो कई सालों से अर्जुन की बहन, सारा तेंदुलकर की करीबी दोस्त रही है और इन दोनों की मुलाकात इसी तरह हुई थी।
अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में गोवा को रिप्रेजेंट करते हैं और इससे पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। आईपीएल के आगामी सीजन के लिए उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने ट्रेड कर अपनी टीम में शामिल किया।





