साड़ी में दिखना है खूबसूरत, तो इन 5 ट्रेंडी हेयरस्टाइल्स को करें ट्राई

साड़ी भारतीय महिलाओं के सौंदर्य और संस्कृति का प्रतीक है। सही हेयरस्टाइल साड़ी की सुंदरता को और बढ़ाता है। क्लासिक बन, ब्राइडेड बन, मेसी पोनीटेल, गजरा हेयर स्टाइल, ब्रेड लुक, साइड वैवी हेयर, हाई पोनीटेल, लो बन विथ मांग टीका, गजरे वाली चोटी और पफ वाला जूड़ा जैसे हेयरस्टाइल साड़ी के साथ खूब जंचते हैं। ये हेयरस्टाइल पारंपरिक और आधुनिक लुक देते हैं।

साड़ी एक ऐसा अटायर है जो किसी भी महिला की सुंदरता, गरिमा और भारतीयता को खूबसूरती से दर्शाता है। लेकिन साड़ी की खूबसूरती को और निखारता है– उसका सही हेयरस्टाइल। बालों की सुंदरता और साड़ी की एलीगेंस अगर एकसाथ उभरकर आएं, तो आपका पूरा लुक गॉर्जियस बन जाता है।

चाहे आप किसी शादी में जा रही हों, त्यौहार मना रही हों या फिर किसी ट्रेडिशनल फंक्शन में शामिल हो रही हों, तो साड़ी के साथ यहां बताए गए हेयरस्टाइल्स आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं। तो आईए जानते है इनके बारे में

यह सबसे पॉपुलर और टाइमलेस हेयरस्टाइल है। इसे आप आसानी से बना सकते हैं और गजरा या हेयरपिन से सजाकर ट्रेडिशनल लुक पा सकती हैं। सिल्क या बनारसी साड़ी के साथ बेहतरीन लगता है।

ब्राइडेड बन

यह जूड़ा चोटी को ट्विस्ट करके बनाया जाता है, जो शादी या बड़े फंक्शन में रॉयल लुक देता है। हेयर एक्सेसरी के साथ इसे और निखारा जा सकता है।

मेसी पोनीटेल

अगर आप साड़ी के साथ थोड़ा कैजुअल और स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो यह स्टाइल बढ़िया ऑप्शन है। यह लुक मॉडर्न होने के साथ-साथ यंगर में खासा लोकप्रिय है।

क्लासिक गजरा हेयर स्टाइल

सिंपल बन में जब सफेद मोगरे का गजरा लगाया जाता है तो वो ट्रेडिशनल लुक को शाही बना देता है। यह हेयरस्टाइल खासकर पूजा-पाठ या धार्मिक अवसरों पर शानदार लगता है।

ब्रेड लुक ट्राई करें

फिशटेल, डच या फ्रेंच ब्रेड आजकल काफी ट्रेंड में हैं। साड़ी के साथ ब्रेड हेयरस्टाइल ग्लैमरस लुक देने के साथ-साथ आपको अलग स्टाइल भी देती है।

साइड वैवी ओपन हेयर

हल्के कर्ल्स के साथ साइड पार्टिंग से किए गए ओपन हेयर साड़ी के साथ बेहद ग्रेसफुल और रोमांटिक लगते हैं। यह लुक युवतियों में खासा पसंद किया जाता है।

हाई पोनीटेल

मॉडर्न और स्मार्ट लुक के लिए हाई पोनीटेल एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह खासकर प्रिंटेड या कॉटन साड़ियों के साथ खूब फबती है।

लो बन विद मांग टीका

लो बन, पर ट्रेडिशनल मांग टीका लगाने से ब्राइडल या फेस्टिव लुक को निखारा जा सकता है। यह हेयरस्टाइल ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ परफेक्ट तालमेल बनाता है।

गजरे वाली सिंपल चोटी

एक लंबी चोटी में गजरा लगाकर आप बेहद खूबसूरत और सांस्कृतिक लुक पा सकती हैं। यह स्टाइल खासकर दक्षिण भारतीय साड़ी के साथ बहुत सुन्दर लगता है।

पफ वाला जूड़ा

फ्रंट पफ के साथ बना जूड़ा चेहरे को लंबा और बेहतर दिखाता है। गोल चेहरे वाली महिलाओं पर यह हेयरस्टाइल खासतौर पर बहुत जंचता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button