सांप को खाना खिला रहा था शख्स, तभी कर अचानक कर दिया हमला…

चीन में एक शख्स अपने पालतू सांप को खाना खिला रहा था। इस दौरान उसने शख्स पर अचानक हमला कर दिया और उसके अंगूठे में काट लिया। अब यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

सांप एक बेहद जहरीला और खतरनाक जीव है। सांप के साथ खिलवाड़ करना जानलेवा साबित हो सकता है। एक इंसान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। चीन में एक शख्स अपने पालतू सांप को खाना खिला रहा था, लेकिन उसके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। शख्स को सांप को खाना खिलाना भारी पड़ गया। यह खबर हाल ही में सामने आई थी और अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोगों के यह खबर चर्चा का विषय बन गई है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह शख्स बीजिंग में रहता है, जिसका नाम हुआंग है। शख्स को बचपन से ही सांपों का शौक था। इसी शौक की वजह से उन्होंने एक बेहद जहरीले लंबे नाक वाले सांप को पाल लिया। चीनी लोककथाओं में इस सांप को ‘पांच कदम वाला सांप’ बताया गया है। मान्यता है कि इसके काटने के बाद इंसान पांच कदम भी नहीं चल पाता और मौत हो जाती है।

चीन में शख्स का सांपों का शौख उस समय भारी पड़ी गया, जब उसका पालतू जहरीला सांप अचानक उस पर हमला कर दिया। मामले ने इतना खतरनाक मोड़ ले लिया कि जान बचाने के लिए डॉक्टरों को उसका अंगूठा काटना पड़ा। यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि खतरनाक शौक की उसे कीमत चुकानी पड़ी।

सांप हो गया था बीमार
कुछ समय पहले हुआंग का सांप बीमार हो गया था और खुद से खाना नहीं खा पा रहा था। इसके कारण शख्स उसे अपने हाथों से खाना खिला रहा था, अचानक सांप ने उसकी उंगली को काट लिया। जहर तेजी से शरीर में फैलने लगा और हालात बिगड़ गए।

सांप के जहर के कारण उसके खून के थक्के जमने की क्षमता को बुरी तरह प्रभावित हो गई। अंगूठे में नेक्रोसिस यानी टिश्यू डैमेज शुरू हो गया। डॉक्टरों के पास एक ही रास्ता बचा…संक्रमण फैलने से रोकने के लिए अंगूठा काटना। इसलिए उन्होंने शख्स की जान बचाने के लिए अंगूठे को काट दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button