खुशखबरी: सस्ता हुआ सोना, चार महीने के निचले स्तर पर आया भाव

वैश्विक स्तर पर कीमतों पर दबाव और स्थानीय जेवराती मांग कमजोर रहने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 200 रुपये टूटकर चार महीने के निचले स्तर 29,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 425 रुपये लुढ़ककर 37,700 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी का भी यह करीब पांच महीने का इसका न्यूनतम स्तर है। 
डॉलर की तेजी से सोने की चमक फीकी
बाजार विशेषज्ञों ने कहा कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आई तेजी से सोने पर दबाव है। डॉलर के मजबूत पड़ने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए इसका आयात महंगा हो जाता है। इससे मांग घटती है और कीमतों में गिरावट आती है। विदेशी बाजारों में सोना 0.65 डॉलर टूटकर 1,246.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। हालांकि, एशियाई बाजारों में कारोबार के दौरान इसमें तेजी रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी भी 0.07 डॉलर फिसलकर 15.77 डॉलर प्रति औंस पर रही।
ये भी पढ़ें: अब खुलेंगे प्रद्युम्न हत्याकांड के सारे राज़, क्यों की CBI आरोपी के साथ करने वाली है ये काम..
सस्ता हुआ सोना, चार महीने के निचले स्तर पर आया भाव
लगातार तीसरे दिन गिरावट
सोने और चांदी में लगातार तीसरे दिन कमजोरी देखी गई। स्थानीय बाजार में सोना 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्ध 200 रुपये फिसलकर क्रमशः 29,750 रुपये 29,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यह सोने का 9 अगस्त के बाद का सबसे निचला स्तर है। हालांकि,आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,400 रुपये पर स्थिर रही। वैश्विक दबाव के साथ स्थानीय स्तर पर औद्योगिक मांग कमजोर रहने से चांदी तैयार 425 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 37,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। यह 14 जुलाई के बाद का इसका निचला स्तर है। चांदी साप्ताहिक डिलीवरी भी 360 रुपये टूटकर 36,980 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। हालांकि, सिक्का लिवाली और बिकवाली मजबूती से गत दिवस के क्रमश: 71 हजार और 72 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे। कारोबारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु के लुढ़कने से स्थानीय बाजार में भी इस पर दबाव बना है। साथ ही स्थानीय मांग भी कमजोर बनी हुई है।





