सर्वोदय साइंस कॉलेज जामों में वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

अमेठी – जिले के प्रतिष्टित विद्यालयों में शुमार सर्वोदय साइंस कॉलेज जामों में वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ,इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमो के शानदार प्रस्तुति पेश की गयी ।कर्मफल नाटक का मंचन बड़े ही मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया ।विभिन्न कार्यक्रमों ने दर्शकों व् अभिवावकों की खूब वाहवाही बटोरी ।कार्यक्रम का संचालन सपा के जिला प्रवक्ता विजय यादव व् वरुण सिंह ने किया ।सांस्कृतिक कार्यक्रमों के निर्देशक व् संचालक पुराने साथी रामेश्वर प्रजापति जी रहे ।
जामों कस्बा स्थित सर्वोदय साइंस कॉलेज का वार्षिकोत्सव समारोह रविवार को भव्य व् शानदार तरीके से आयोजित किया गया ।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गौरीगंज के सदर विधायक राकेश प्रताप सिंह व् विशिष्ट अतिथि के रुप में अमेठी के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष छोटे लाल यादव व् सुल्तानपुर के पूर्व जिला पंचायत सदस्य राज कुमार यादव शामिल हुए ।कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजकुमार यादव ने सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया ।कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा कर्मफल नामक नाटक का मंचन बड़े ही हृदय स्पर्श तरीके से किया गया ।इस अवसर पर बच्चों द्वारा नृत्य व् संगीत गायन के अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए ।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों व् प्रतिभाओं में निखार आता है साथ ही देश व् समाज सेवा के प्रति भावना पैदा होती है ।सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने लोगो से शिक्षा के प्रति जागरूक होने का आवाहन करते हुए कहा कि विद्यालयों में राष्ट्र के प्रति सजग प्रहरी का निर्माण होता है ।विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद सपा जिलाध्यक्ष छोटेलाल यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अपने स्थापना काल से ही सर्वोदय साइंस कॉलेज नित नई ऊंचाइयो को प्राप्त कर रहा है ,शिक्षा व् राष्ट्र के विकास में अभिभावकों की भूमिका की चर्चा करते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने कहा समाज व् राष्ट्र सेवा के प्रति सबको साथ मिलकर काम करना होगा ।सुल्तानपुर के पूर्व जिला पंचायत सदस्य व् बसपा के प्रभारी राज कुमार यादव ने कहा कि जिस त्याग व् समर्पण की भावना के साथ इस विद्यालय का संचालन किया जा रहा है वहः प्रशंसनीय व् अनुकरणीय है ।सामाजिक समानता व् राष्ट्र के प्रति जागरूकता की भावना विद्यालय के शिक्षकों द्वारा नौनिहालों में उत्पन्न की जाती है ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यायक राकेश प्रताप सिंह व् विशिष्ट अतिथि सपा जिलाध्यक्ष छोटेलाल यादव ने प्रतिभाशाली छात्रों को साइकिल वितरित कर पुरस्कृत किया ।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह गौर ,भारतीय लोक सेना पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विपिन यादव,,सपा विधानसभा अध्यक्ष मो अमीन ,सपा जिला प्रवक्ता विजय कुमार यादव ,प्रधान संघ अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ,राम उन्जेर यादव ,राम अभिलाख यादव ,हरि प्रसाद यादव ,राम बहादुर मौर्य ,उमेश यादव ,रूपेश श्रीवास्तव,प्रबन्धक पुत्र संतोष यादव ,अमर बहादुर यादव , अभय सिंह यादव , प्रधानाचार्य संजय यादव ,विजय भान यादव सहित क्षेत्र के अनेकों प्रधान व् क्षेत्र पंचायत सदस्य व् जन प्रतिनिधि व् सम्मानित लोग मौजूद रहे ।कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक जग प्रसाद यादव ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियो व् अभिभावकों को आभार व् धन्यवाद ज्ञापित किया ।





