सर्विलांस पर है पश्चिम बंगाल का राजभवन? राज्यपाल बोले- बर्दाश्त नहीं करूंगा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ की जासूसी करा रही है राज्य सरकार। यह आरोप स्वयं राज्यपाल ने लगाया है। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि कोलकाता में राजभवन की निगरानी (जासूसी) की जा रही है। राज्यपाल ने कहा कि उन्हें दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि राजभवन सर्विलांस पर है। उन्होंने सवाल किया कि राज्य सरकार ऐसा कैसे करा सकती है?
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वो किसी हालत में भी सर्विलांस को बर्दाश्त नहीं करेंगे और जिन्होंने ऐसा किया उन्हें सजा मिलनी चाहिए। धनखड़ ने कहा कि सर्विलांस से जुड़ी एक लिस्ट भी राजभवन ने तैयार की है जिसे उनके परमिशन के बाद जारी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने एक गंभीर जांच की शुरुआत भी कर दी है ताकि सच्चाई सामने आ सके।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम लिए बिना राज्यपाल ने कहा कि वे किसी भी हालत में सर्विलांस बर्दाश्त नहीं करेंगे और जिन्होंने ऐसा किया है उन्हें सजा मिलनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि धनखड़ ने कई मुद्दों पर ममता सरकार के कामकाज को लेकर बार बार अपनी नाराजगी जाहिर की है।





