सर्वमाज के लोग जुल्म-ज्यादती से पीड़ित, दलितों पर अत्याचार चिन्ता की बात : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश की कानून व्यवस्था के मुद्दे पर एक बार फिर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में सर्वसमाज के लोग जुल्म ज्यादती का शिकार हैं। दलितों पर अत्याचार की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। उन्होंने रायबरेली और आगरा की घटनाओं को बेहद निन्दनीय बनाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
मायावती मंगलवार को ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में वैसे तो सर्वसमाज के लोग हर प्रकार की जुल्म-ज्यादती से पीड़ित हैं। लेकिन, दलितों के उपर अन्याय-अत्याचार की लगातार हो रही घटनायें अति-चिन्ता की बात है। रायबरेली में पुलिस बर्बता में दलित युवक की मौत व आगरा में तीन दलित की हत्या आदि अति-दुःखद व अति-निन्दनीय है।
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि प्रदेश की इन ताजा घटनाओं के सम्बंध में सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं में त्वरित कार्रवाई करने के साथ ही खासकर कमजोर वर्गों के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करे, बसपा की यह मांग है। उत्तर प्रदेश में आए दिन ऐसी दर्दनाक घटनायें यहां जंगलराज होने को ही साबित करती हैं।
The post सर्वमाज के लोग जुल्म-ज्यादती से पीड़ित, दलितों पर अत्याचार चिन्ता की बात : मायावती appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





