सर्दियों में हरा मटर खाने से होते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे…

मटर एक ऐसी सब्जी से जो सर्दियों में आती है और इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल सर्दियों के दिनों में ही किया जाता है। मटर का प्रयोग लोग कच्ची सब्जी बनाने के लिए करते हैं। मगर क्या आपको मालूम है कि मटर खाने से सेहत को एक नई बल्कि कई तरह के फायदे होते हैं।

1. कई सारे लोग ऐसे होते हैं जिन्हें सर्दियों के दिनों में खाना ठीक से नहीं पचने की शिकायत होती है। इस परेशानी को ठीक करने में आपकी मदद करती है मटर। जी हां मटर में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिससे खाने को डाइजेस्ट करने में सहायता मिलती है साथ ही कॉन्स्टिपेशन की समस्या पैदा नहीं होती।

2. आयरन के अच्छे सोर्स में मटर भी है। मटर खाने से आयरन की पेरशानी नहीं होती। आयरन बॉडी में एनर्जी लेवल को बनाए रखती है साथ ही आपको अनीमिया की परेशानी से दूर रखता है।

यह भी पढ़ें: पत्ता गोभी खाने से रहेँगे इन खतरनाक बीमारियों से

3. मटर में भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है और मटर पेट को ज्यादा देर तक भारी भी रखती है। इससे भूख कम लगती है जिससे वजन कम करने में सहायता मिलती है।

4. मटर में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है और यह क्वॉलिटी डायबीटीज पेशेंट्स के लिए काफी ज्यादा हेल्दी फूड ऑप्शन होती है। इसके साथ ही मटर में पाए जाने वाला फाइबर रिच क्वॉलिटी शुगर लेवल को तेजी से नहीं बढऩे देता जो शुगर के मरीजों के लिए काफी ज्याद जरूरी होता है।

5. मटर में कैरोटेनोइड पिगमेंट ल्युटीन होता है जो आंखों के लिए अच्छा माना जाता है। मटर का सेवन करने से आई साइट में भी सुधार होता है। 

Back to top button