सईद और मौलाना को लेकर सर्जिकल स्ट्राइक से डरे पाक ने लिया बड़ा फैसला

सईद और मौलाना को लेकर सर्जिकल स्ट्राइक से डरे पाक ने लिया बड़ा फैसला… PAKISTAN के कब्जे वाले KASHMIR (#PoK) में INDIAN ARMY की SURGICAL STRIKE से खौफ में आए PAKISTAN को अब डर सता रहा है| अब पाकिस्तान को डर है कहीं भारत फिर से इसी तरह की कोई बड़ी कार्रवाई ना कर दे। यही वजह है कि कई बड़े आतंकवादियों और उनके आतंकी कैंपों की सुरक्षा का जिम्मा अब खुद पाकिस्तानी सेना ने उठा लिया है। खबर है कि लश्कर-ए-तैयबा के मुखिया हाफिद सईद और हिजबुल मुजाहिदीन के चीफ सैयद सलाउद्दीन को सेना ने अपनी सुरक्षा में ले लिया है।

दरअसल, उड़ी हमले के जवाब में भारतीय सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भी पाकिस्तान, भारत में आतंकियों की घुसपैठ कराने में लगा हुआ है, साथ ही अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार कश्मीर का रोना भी रो रहा है। भारतीय सेना ने पिछले दिनों सीमा पार से घुसपैठ की कई कोशिशों को नाकाम किया है। ऐसे में, पाकिस्तान को लगता है कि भारत फिर से इस तरह की कोई कार्रवाई कर सकता है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में कई टेरर लॉन्च पैड्स को 8 किलोमीटर अंदर ले जाया गया है। लश्कर-ए-तैयबा के मुखिया हाफिद सईद और हिजबुल मुजाहिदीन के चीफ सैयद सलाउद्दीन को पाकिस्तान की सेना अपने कैंप में ले गई है।
दरअसल, पाकिस्तान जानता है कि आतंकवादी हाफिज सईद भारत का सबसे बड़ा दुश्मन है। भारत लगातार 26/11 मुंबई हमले को लेकर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करता रहा है। हालांकि पाकिस्तान हाफिज और सलाउद्दीन जैसे आतंकवादियों को समाजसेवी बताता आया है। भारत की ओर से किसी बड़ी कार्रवाई के डर से पाकिस्तानी सेना ने किसी और भरोसा न करते हुए, इन दो दुर्दांत आतंकवादियों को सीधे अपनी सुरक्षा में ले लिया है।





