सम्राट चौधरी ने जातीय जनगणना के लिए पीएम मोदी का जताया आभार

बिहार के उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने देश में जातीय जनगणना कराने के केंद्र के ऐतिहासिक निर्णय के लिए बिहार की जनता की ओर से प्रधानमन्त्री को धन्यवाद दिया है।

सम्राट चौधरी ने बुधवार को कहा कि यह कदम सभी जातियों के विकास के सपने को उनकी अस्मिता की रक्षा करते हुए पूरा करने वाली नीतियां बनाने और उन्हें लागू करने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कर्नाटक सरकार अब तक जातीय सर्वेक्षण की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं कर पायी है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में जातीय सर्वेक्षण कराने का निर्णय विधान मंडल के दोनों सदनों से पारित सर्वसम्मत प्रस्ताव के आधार पर हुआ था। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने राष्ट्रीय स्तर पर इसे लागू करने का निर्णय किया है। जनता को कई सालों से इस बड़ी पहल का इंतजार था।

Back to top button