समाज में इफ्तार के आयोजन से बढता हैं भाईचारा

इफ्तार के आयोजन से समाज में भाईचारा बढ़ता है। जाति धर्म के बंधन को छोड़ हम सभी एक साथ इफ्तार करते हैं। इससे समाजिक एकता मजबूत होती है । साथ ही समाज में अमन व चैन बना रहता है। उक्त बातें राजद के पूर्व प्रत्याशी सह प्रदेश महासचिव रणकौशल प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने कहीं।

 

 

वे रविवार को शहर के कालीबाग स्थित इमामबाड़ा में आयोजित इफ्तार पार्टी में बोल रहे थे। इफ्तार पार्टी का आयोजन इनके द्वारा ही किया गया है। मो. शौकत ने बताया कि इफ्तार पार्टी में सभी जाति धर्म के लोग शामिल होंगे। इफ्तार पार्टी में मो. इबरार, मो. कैश, मो. असलम, मो. अफरोज ने कड़ी मेहनत करके इसका आयोजन किया। मौके पर राजद नेता मो. नेहाल, औरंगजेब, पप्पु खान, सैयद शकिल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Back to top button