समाजवादी पार्टी डूबता जहाज, अच्छा है सारे एक साथ डूबें: योगी आदित्यनाथ

l_yogi-adityanath-1463566430भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी को डूबता जहाज बताते हुए कहा है कि अमर सिंह, बेनी प्रसाद वर्मा का सपा में शामिल होना अच्छा संकेत है। अच्छा है कि सारे डूबने वाले लोग एक साथ आकर डूबें।

आजमगढ़ हिंसा मामले पर आदित्यनाथ ने अखिलेश सरकार को लपेटे में लिया और कहा कि आजमगढ़ में दलितों और यादव समुदाय के लोगों के साथ जो हुआ है वह निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया की यह सब यूपी सरकार की शह पर चल रही अराजकता का नतीजा है। 

प्रदेश सरकार असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक कदम उठा रही है, जिसमें एक वर्ग विशेष्ज्ञ को बड़ा करने का काम किया जा रहा है। जिस तरह से प्रदेश में हिंदुओं के साथ अन्‍याय हो रहा है, उसे देखते हुए वह जल्द आजमगढ़ जाएंगे।

 
 
Back to top button