तो इसलिए सभी महिलाओं को सावन में पहननी चाहिए हरी चूड़ियां, वजह कर देंगी हैरान

अब सावन का महीना चल रहा है। यह महीना भगवान शिव की अराधना के लिए माना जाता है। शिव भक्तों के लिए यह महीना बेहद खास होता है। इस पावन महीने में हर तरफ हरियाली छा जाती है। महिलाएं हरे रंग के कपड़े और चूड़ियां पहनती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन में हरी चूड़ियों के पहनने का क्या महत्व है।

हरी चूड़ियों के पहनने का महत्व:

शादीशुदा: शादीशुदा महिला के जीवन में काफी महत्वपूर्ण होता है। सावन के महीने में औरतें हरी चूड़ियां इसलिए पहनती हैं ताकि उन्हें शिव जी का आशीर्वाद मिले और उनके पति की लंबी आयु हो।

बुद्धि और समृद्धि: हरे रंग को बुध ग्रह का प्रतीक माना जाता है। हरा रंग धारण करने से बुध मजबूत होता है और संतान सुख की प्राप्ती होती है। इसके अलावा हरा रंग पहनने से बुद्धि और समृद्धि प्राप्त होती है।

नींबू और लोंग का ये टोटका घर में नहीं आने देगा बुरी नजर का साया

करियर: बुध ग्रह किसी भी व्यक्ति के करियर और व्यवसाय से जुड़ा होता है। इसलिए इस रंग को धारण करने से मनुष्य को उसके कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होती है।

सौभाग्य के लिए: हरा रंग पहनने से भी महादेव प्रसन्न होते हैं इसलिए महिलाएं सावन के महीने में सिर्फ एक नहीं बल्कि कई कारणों से हरा रंग पहनती हैं।

Back to top button