सभी को खूब पसंद आएगा Cheese Burger, बस जान लें इसे बनाने का आसान तरीका!

अगर आपको बाजार से बर्गर लाने का मन नहीं है तो आप अपने घर पर ही Cheese Burger बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है।
कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
बर्गर बन- 4 (बीच से कटे हुए)
चीज स्लाइस- 4
चिकन या वेज पैटी- 4 (तैयार बाजार से या घर पर बनी हुई)
लेट्यूस के पत्ते- 8 से 10
प्याज- 1 (पतले स्लाइस में कटा हुआ)
टमाटर- 1 से 2 (पतले स्लाइस में कटे हुए)
मेयोनीज- 4 बड़े चम्मच
मस्टर्ड सॉस- 2 बड़े चम्मच (ऑप्शनल)
टोमेटो केचअप- 4 बड़े चम्मच
नमक- स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
बटर- 2 बड़े चम्मच (बन्स सेकने के लिए)
तेल या मक्खन- पैटी तलने के लिए
विधि :
अगर आपके पास रेडीमेड पैटी है तो उसे हल्का सुनहरा और क्रिस्पी होने तक पैन में तेल लगाकर सेकें। अगर घर पर बनानी हो तो आलू, पनीर, सब्जियों या चिकन से पैटी बनाकर तल लें।
बर्गर बन के अंदर की सतह पर थोड़ा-सा बटर लगाएं और तवे पर हल्का सुनहरा सेक लें।
गरम पैटी पर तुरंत एक चीज स्लाइस रखें ताकि वह थोड़ी सी मेल्ट हो जाए।
अब बन के नीचे वाले हिस्से पर मेयोनीज और थोड़ी मस्टर्ड सॉस लगाएं।
लेट्यूस का पत्ता रखें। इसके बाद चीज वाली पैटी रखें।
इसके ऊपर प्याज और टमाटर के स्लाइस रखें।
थोड़ा सा नमक और काली मिर्च छिड़कें।
ऊपर से टोमेटो केचअप लगाएं।
अब बन का ऊपरी हिस्सा रखकर हल्का दबाएं।
गरमागरम चीज बर्गर को फ्रेंच फ्राइज या कोल्ड ड्रिंक के साथ सर्व करें।