सब्जियों की महंगाई: प्याज और आलू के दामों में बड़ी वृद्धि हुई, सरकार इस रेट से बेंचेगी…..

नई दिल्लीः त्योहारी मौसम और आसमान छूती सब्जियों की महंगाई. आम आदमी आखिर करे तो क्या करे? खासकर इस दौरान रोजमर्रा की जरूरी सब्जियों प्याज, आलू, के दाम में भी बड़ी वृद्धि हुई है. हालांकि सरकार की कोशिश है कि लोगों को जल्द ही इस महंगाई और परेशानी से निजात मिले और इसके लिए सरकार की ओर से कदम उठाए जा रहे हैं.

इस वक्त प्याज की औसत कीमत 68 रुपये के आस-पास है. इसलि सरकार ने सितंबर में ही इसके निर्यात पर रोक लगा दी थी. इसके अलावा भी कई कदम उठाए जा रहे हैं.

देश में आ चुका है 7000 टन प्याज

अभी तक देश में 7000 टन प्याज आ चुका है. इसके अलावा दिवाली तक करीब 25000 टन प्याज और आने की उम्मीद है. प्याज की कीमत प्याज की नई फसल आने पर भी कम हो जाएगी. बाजार में नई फसल भी अब जल्दी ही आ जाएगी. जानकारों का कहना है कि नए माल आने से प्याज के तेवर में और नरमी देखने को मिलेगी.

तय की स्टॉक लिमिट

प्याज की कीमत को कंट्रोल में रखने के लिए सरकार ने हाल ही में 23 अक्टूबर को प्याज पर स्टॉक लिमिट भी लगा दी है. साथ ही किसान रेल के जरिये प्याज को देश के हर कोने तक पहुंचाया जा रहा है. सरकार ने प्याज के बीज के एक्सपोर्ट पर भी बैन लगा दिया है. बफर स्टॉक से भी राज्यों को प्याज़ दी गई है.

आलू की औसत कीमत 42 रुपये

सरकार की ओर से आलू के इम्पोर्ट ड्यूटी पर 10 लाख मीट्रिक टन पर 10% का कोटा तय किया गया है. सरकार ने इस कोटे को 31 जनवरी 2021 तक के लिए लागू किया है. फिलहाल आलू की औसत कीमत 42 रुपये के करीब है. आलू के आयात के नियम को आसान किया गया है.

30 हजार मिट्रिक टन आलू बहुत जल्द भूटान से भारत पहुंच रहा है. दालों की कीमत फिलहाल स्थिर हो गई हैं. चीनी की औसत कीमत फिलहाल 40 रुपये के करीब है, जोकि इस साल स्थिर रहेगी.

Back to top button