बड़ी खबर: सपा सांसद का भतीजा ही निकला ड्रग्स सप्लायर, पुलिस रंगे हाथ किया गिरफ्तार

देश की औद्यौगिक राजधानी मुंबई से एक बड़ी खबर आ रही है। मुंबई से एकमात्र सपा सांसद अबू आजमी के भतीजे को ड्रग्स समेत गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने मुंबई के एक होटल में छापा मारकर सपा सांसद के भतीजे अबू असलम काजमी को पकड़ा। उस समय उससे साथ एक लड़की भी मौजूद थी.
अभी-अभी: सामने आया नोटबंदी का सबसे बड़ा फायदा, जानकर आप भी रह जाएगे दंग

GST: घूमने के हैं शौकीन तो महंगा हो जाएगा…
दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि ऐसा लगता है अबू असलम काजमी के तार ड्रग्स रैकेट से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस ने देर रात छापा मारा था।
दिल्ली पुलिस ने यह छापा स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव के साथ मिलकर डाला। डीसीपी यादव के मुताबिक अबू असलम पर एजेंसियां पिछले कई महीनों से नज़र बनाये हुए थीं. उसके हर कदम पर नजर रखी जा रही थी।
तीन लोगों ने खोले अहम राज
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने पहले तीन लोगों को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। उन लोगों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने ने ही खुलासा किया कि असलम देश का एक बड़ा ड्रग्स तस्कर है, और जो चार करोड़ की ड्रग्स उनके पास से बरामद हुई थी, उसकी सप्लाई भी अबू असलम ने ही की थी।





