सपा संग्राम: सीएम अखिलेश की दीवानगी में खुदकुशी करने की कोशिश

समाजवादी पार्टी में चल रहे आपसी झगड़े की वजह से तनाव में आए एक बाल कलाकार (10 वर्ष) ने अपना अंगूठा काटा और जहर खाकर जान देने की कोशिश कर दी. लेकिन समय रहते घर वालों को पता चल गया और समय रहते उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया. जिससे उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा है. अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
अमेरिकी अखबार का खुलासा, भारत से दो करोड़ मुस्लिमों को भगाने की तैयारी में पीएम मोदी
खबरों के मुताबिक यह घटना बुधवार शाम को दिल्ली के साउथ-ईस्ट जामिया नगर की घटना हैं. 10 साल का मुनीर अजहर खान अबुल फजल एनक्लेव में अपने परिवार वालों के साथ रहता है. वह उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव पर प्रस्तावित बायोपिक ‘दीवाना अखिलेश का’ में लीड कैरेक्टर करने वाला था. वह अखिलेश यादव का बहुत बड़ा फैन भी है.
परिवार वालों ने बताया कि मुनीर शाम को घर में बहुत तनाव में बैठा था. और इसी बीच उसकी बहन ने देखा कि मुनीर अपने कमरे में नीचे गिरा पड़ा था. उसके पास खून बिखरा हुआ था. बहन ने देखते ही शोर मचाया, और घर वाले चिल्लाने की आवाज सुनकर दौड़े. फिर उन्होंने देखा कि मुनीर का अंगूठा कटा हुआ था, जिससे खून निकल रहा था. पास में ही चूहे मारने की दवा पड़ी हुई थी.
घर वाले मुनीर को उठाकर तुरंत अस्पताल ले गए. और उसे वहां भर्ती कराया गया. फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है. और बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव के बीच आपसी घमासान की खबरें सुनकर वह परेशान रहता था. इसी तनाव की वजह से उसने जान देने की कोशिश की. डॉक्टरों ने बताया है कि उसकी हालत अब ठीक है.





