सपा में हुई इस ‘खलनायक’ की वापसी, अब होगी सबसे बड़ी कुर्बानी

लन्दन से वापस लौटे अमर सिंह का नाम समाजवादी पार्टी में चल रहे घमासान में बार-बार लिया जा रहा है. अपनी छुट्टियों के बिच में ही लन्दन से लौटे अमर सिंह से जब मीडिया ने सवाल पूछा तब उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह के साथ था और हमेशा रहूंगा अमर सिंह ने कहा, मैं मुलायम के साथ अभी तक नायक बना, उनके लिए खलनायक बनने को भी तैयार हूं।
मेरे लिए दल का महत्व नहीं है बल्कि दिल का महत्व है और मुलायम मेरे दिल में हैं। अमर सिंह पर पार्टी में मची तनातनी के लिए जिम्मेदार होने के आरोप लगते रहे हैं। सपा में चल रही तनातनी में उनका हाथ होने पर जब उनसे सवाल पूछा गया तब उन्होंने कहा मैंने हाथ जोड़कर राज्यसभा का टिकट नहीं मांगा था।
अमर सिंह ने ज़ाहिर की थी खुशी
बता दें कि रविवार को उन्होंने विडियो जारी करके अखिलेश यादव को पार्टी में वापस लिए जाने पर खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था, ‘जिन्हें यह गलतफहमी है कि मैं पार्टी को तोड़ने का प्रयास कर रहा हूँ, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मैं यहां पार्टी तोड़ने के लिए नहीं, बल्कि मैं इसे एकजुट रखना चाहता हूं।





