सपा नेता के बिगड़े बोल, हिन्दू धर्म को कहा…

योगी सरकार के पहले विधानसभा सत्र के तीसरे दिन भी सदन में खूब हंगामा हुआ. विपक्षी दलों द्वारा कानून व्यवस्था और साम्प्रदायिकता के मुद्दे को जोर शोर से उठाया. पहले दिन सदन की मर्यादा को तार-तार करने वाले सपा नेताओं ने एकबार सदन की कार्रवाई को अपने हंगामे के चलते प्रभावित किया. इस दौरान विधानसभा में नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी एक विवादित बयान देकर नए विवाद को शुरू कर दिया है.सपा नेता के बिगड़े बोल, हिन्दू

उन्होंने सदन में कहा कि हिंदू धर्म संकीर्णता के कारण आगे नहीं बढ़ पाया, 1500 साल पहले आया इस्लाम पूरे विश्व में फैल गया. राम गोविन्द चौधरी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा धर्म की राजनीति करती है. उन्होंने बीजेपी को झपटने वाली पार्टी बताया और कहा कि राम मंदिर का ताला खुलवाना और मूर्ती रखवाने का काम कांग्रेस ने किया था, लेकिन जब मंदिर बनने के आसार हुए तो बीजेपी ने इसे झपट लिया.

Back to top button