सपा नेताओं ने किया मेरे पति को किडनैप: सीएम योगी से रोते हुए बोली महिला

गोरखपुर.शनिवार शाम को गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी ने आज जनता दरबार लगाया। इटावा से आई एक महिला पुष्पा देवी ने शिकायत में कहा,” मेरे पति गिरीश यादव ईट भट्टा का कारोबार करते हैं। 27 जून 2017 को उनके पति का कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया। किडनैप करने वालों का संबंध समाजवादी पार्टी से हैं।” शिकायत पत्र में उसने क्या कहा ?
– उनके पति 27 जून 2017 के लिए इटावा में अपने घर से ईंट-भट्टे के लिए निकले थे, लेकिन वो भट्टे पर नहीं पहुंचे। परिजनों को चिंता हुई, तो उन्होंने मोबाइल नंबर पर फोन किया, तो मोबाइल बंद आया। जब उन लोगों को ढूंढने की कोशिश की, तो उनकी बाइक पक्का बाग के पास मिली।
– एसएसपी के पास शिकायत करने पर एफआईआर दर्ज की गई। शिकायत के पांच महीने बाद उनके पति का कुछ पता नहीं चला। 23 जुलाई को पुलिस ने बताया कि इस बारे में एक लोग को अरेस्ट किया गया है। अभी तक उनके पति का कुछ पता नहीं चला है।
कई महीनों से लगाए अफसरों के चक्कर
-पुष्पा ने बताया, “पति के लिए कई महीनों से अफसरों के चक्कर लगा रही हूं, लेकिन अभी तक उनके पति का पता नहीं लगा। उनके सामने सुसाइड के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा है। सीएम से शिकायत के लिए इटावा से दो दिन पहले गोरखपुर आ गई थी। सीएम योगी से शिकायत देने का समय आज मिल पाया। इससे पहले 5 दिन के लिए के धरने पर बैठी रही।”
ये भी पढ़ें: पहले ही हो चुकी है विराट-अनुष्का की शादी, यहाँ जाने का ये था मतलब… पढ़े पूरी खबर!!
– सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने सचिव को इस मामले को संज्ञान में रखकर इस पर उचित कार्रवाई करने को कहा।





