सपा दंगल: बड़े भैया मुलायम को अकेले छोड़कर अमर सिंह चले गए लंदन?

लखनऊ। सपा दंगल के मुख्य सूत्रधार कहे जाने वाले अमर सिंह ने खुद को प्रत्यक्ष तौर पर इस मामले से अब तक अपने आप को दूर ही रखा है। मुलायम सिंह को अपना बड़ा भाई कहने वाले अमर सिंह फिलहाल के लिए लंदन चले गए हैं। अमर सिंह ने पूछा, जो कल मुलायम के साथ दागी थे आज अखिलेश संग बेदागी कैसे हो गए?

कांग्रेस में शामिल हुए सिद्धू का बयान: मैं पैदायशी कांग्रेसी हूं!सपा दंगल: बड़े भैया मुलायम को अकेले छोड़कर अमर सिंह चले गए लंदन?

उन्होंने खुद रविवार को ये जानकारी दी थी कि वो इलाज के लिए लंदन जा रहे हैं, मार्च के अंत तक वतन लौटेंगे। अमर के करीबी कह रहे हैं इस तरह से वो खुद को सपा के झगड़े से दूर रखने की कोशिश भी कर रहे हैं।

सपा टूटने पर जया प्रदा भी रहेंगी बाहर

वैसे खबर ये भी है कि यदि समाजवादी पार्टी दो हिस्सों में बंटती है तो वो और उनकी मित्र जया प्रदा किसी भी गुट का हिस्सा नहीं बनेंगे और ना ही चुनाव प्रचार में भी हिस्सा लेंगे।

लंदन में हो रहा है अमर सिंह का इलाज

अपने प्रोग्राम के बारे में बात करते हुए अमर सिंह ने कहा था कि वह उस समय लंदन में थे जब पार्टी में घटनाक्रम के कारण उन्हें वापस आने के लिए कहा गया था, वो इलाज बीच में छोड़कर वापस आए थे इसलिए अब वापस जा रहे हैं। अमर सिंह लंदन के बाद सिंगापुर जाएंगे अपने किडनी के इलाज के लिए, आपको बता दें कि अमर सिंह की दोनों किडनियों में परेशानी है, जिसका इलाज वो लंबे वक्त से करा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button