सड़क-पुल टूटे और श्मशान में भरा पानी, फिर भी गर्ल्स ने यूं एन्जॉय किया मानसून

चंडीगढ़. मानसून आने के 15 दिन बाद वीरवार को मानसून सक्रिय हुआ। मौसम विभाग ने गुरुवार को हुई बारिश को हेवी रेनफॉल करार दिया है। गुरुवार सुबह से ही बादल थे, सुबह 9 बजे शहर के कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी से शुरुआत हुई। आधे घंटे में शहर में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। दोपहर पौने दो बजे तक बारिश जारी थी। सवा चार घंटे में शहर में 120.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। 262 एमएम बारिश दर्ज की गई…
सड़क-पुल टूटे और श्मशान में भरा पानी, फिर भी गर्ल्स ने यूं एन्जॉय किया मानसून
– चंडीगढ़ के इतिहास में यह दूसरा मौका है, जब एक ही दिन में इतनी बारिश हुई है। 
– इससे पहले 18 जुलाई 2000 को 262 एमएम बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन तब दिनभर बारिश हुई थी।
– गुरूवार को दिन का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो बुधवार की तुलना में 8 डिग्री कम था। 
– बुधवार रात का न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री रहा।
 
बारिश के बाद धूप ने उमस बढ़ाई
– बारिश थमने के डेढ़ घंटे बाद निकली धूप ने उमस बढ़ा दी। शहर में हवा में नमी की मात्रा 97 फीसदी हो गई। उमस और चिपचिपाहट वाली गर्मी ने परेशान किया।
– भारी बारिश की वजह से चंडीगढ़ के सदर्न सेक्टर्स में सबसे ज्यादा पानी भर गया था।
– क्रिमेशन ग्राउंड में यह हालत थी। यहां हिंदुओं का दाह-संस्कार होता है। ईसाइयों का बरियल ग्राउंड भी पास ही है। 
– यहां इतनी बारिश हुई कि बरियल ग्राउंड से बहता हुआ लकड़ी का एक ताबूत यहां तक आ गया।
Back to top button