सच्चाई जानकर आप हो जाओगे हैरान,एक लड़की ने खिलाया अपने दादा के अस्थियों में मिलाकर बिस्किट

एक लड़की बिस्किट में अपने दादा की अस्थियां मिलाकर लोगों को खिलाती थी। जब इसका खुलासा हुआ तो यह खबर आग की तरह फैल गई। मामला पुलिस तक जा पहुंचा और फिर जो हुआ उसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। यह घटना अमेरिका के कैलिफोर्निया सिटी की है।
यहां सेक्रामेंटो में बिस्किट में अपने दादा की अस्थियां मिलाकर दोस्तों को खिलाने वाली लड़की के खिलाफ पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है। बताना चाहेंगे कि कैलिफोर्निया में एक लड़की ने अपने घर पर बिस्किट बनाया और उसमें अपने दादा की अस्थियों की राख मिला दी। आप भी इस लड़की की अजीबोगरीब हरकत के बारे में सोच रहे होंगे।
अमरीकी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक है इस लड़की ने अपने दादा की अस्थियों को चूरा बनाकर बिस्किट में मिला दिया और उसके बाद अपने नौ साथियों को ये बिस्किट खिला दिए। मामला उजागर होने के बाद बहुत से लोगों ने कहा कि हो सकता है कि लड़की कोई टोटका कर रही हो। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। लड़की के साथियों ने अनजाने में यह बिस्किट खा लिए थे। बिस्किट का टेस्ट अजीब लगने पर उन्हें शक हुआ। उन्होंने पूछा तो लड़की ने सारी सच्चाई बयां कर दी।
वहीं आरोपी लड़की का कहना है कि उसने पहले ही अपने दोस्तों को बता दिया था कि उसने बिस्किट में दादा जी की अस्थियां मिलाई है। लेकिन पुलिस के सामने जब यह मामला पहुंचा तो उलझा हुआ नजर आ रहा था। पुलिस के मुताबिक घटना 4 अक्टूबर की है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने लड़की की मानसिक स्वास्थ्य की जांच कराने की बात कही है। वैसे सभी छात्र स्वस्थ हैं।
वहीं लड़की की साथ पढ़ने वाले एक छात्र का कहना है कि ‘वह अपने क्लास जा रहा था लेकिन तभी उस लड़की ने उसे खाने की लिए बिस्किट ऑफर किया और कहा कि इसे खाओ, इसमें एक खास चीज मिली है। इस बात पर उसने घबराकर पूछा कि कहीं बिस्किट में ड्रग्स जैसा कुछ तो नहीं है? मगर फिर उसने कहा कि इसमें मेरे दादाजी की अस्थियां हैं। ऐसा कह कर वह हंसने लगी। इस बात पर उसको लगा कि वह मजाक कर रही है। इसलिए उसने बिस्किट खा लिया।





