सऊदी अरब में हुआ बड़ा हमला, हर तरफ बिछ गईं लाशें ही लाशें

यमन की सेना ने सऊदी अरब के जारी हमलों का करारा जवाब देते हुए सऊदी अरब के दक्षिणी क्षेत्र को निशाना बनाया। फोर्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, सऊदी अरब की सेना और स्वयं सेवी बलों ने दक्षिणी सऊदी अरब के नजरान क्षेत्र में आले हम्माद सैन्य छावनी को मिसाइलों से निशाना बनाया दर्जनों सैनिक के मरने की खबर है।

यमन की सेना के स्नाइपरों ने इसी प्रकार जीजान में अलकरस और दफीरिया सैन्य छावनी में कई सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया। इस प्रकार सऊदी अरब की सेना और स्वयं सेवी बलों ने तइज और लहज दो प्रांतों में सऊदी अरब के दसियों एजेन्टों को मौत के घाट उतार दिया।
यमन की सेना ने इसी प्रकार पूर्वोत्तरी सनआ के नेहम शहर में सऊदी एजेन्टों के हमलों को विफल बना दिया। इस कार्यवाही में सऊदी अरब के दसियों एजेन्ट मारे गये।
Back to top button