‘सइयां की मार और सिपहिया से प्यार’, हर तरफ चर्चा में कन्नौज का ये मामला

पति के अत्याचारों से परेशान पत्नी का दिल आखिर उसी पुलिसवाले पर आ गया जिसे वह अपना घरेलू झगड़ा सुलझाने के लिए यूपी-100 पर फोन करके बुलाती थी। सिपाही के साथ महिला का प्रेम-प्रसंग कन्नौज में चर्चा का विषय बना है। उधर सिपाही भी विवाहिता को चाहने लगा है तभी तो उसने पति को जाने से मारने की धमकी तक दे डाली है। 

‘सइयां की मार और सिपहिया से प्यार’, हर तरफ चर्चा में कन्नौज का ये मामला

कन्नौज तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीनगर सतौरा निवासी दंपति के बीच अक्सर मारपीट होती थी। पत्नी द्वारा यूपी-100 पर सूचना करने पर उसके घर कई बार पहुंचे एक सिपाही और युवती के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया।

ये भी पढ़े: ये है बुंदेलखंड का ‘मोस्ट वांटेड’ डकैत, इसके आगे चूड़ियां खनका रही योगी की पुलिस

पर्सनल नंबर पर बातचीत करने के बाद दोनों अक्सर मिलने लगे और अवैध संबंध हो गए। इस बात की भनक लगते ही पति ने विरोध किया।

 
इस पर सिपाही ने पति को फोन कर उसे जान से मारने की धमकी दी। सोमवार को पीड़ित युवक ने एसपी से शिकायत दर्ज करायी।

 
Back to top button