संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष के स्वयंसेवकों को तीन दिन तक सर संघचालक मोहन भागवत का मार्गदर्शन मिलेगा

नगर में चल रहे संघ शिक्षा वर्ग द्वितीय वर्ष के स्वयंसेवकों को तीन दिन तक सर संघचालक मोहन भागवत का मार्गदर्शन मिलेगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय, आजाद नगर में चल रहे इस वर्ग में सर संघ चालक करीब 800 प्रशिक्षुओं को राष्ट्रवाद, सामाजिक समरसता, समाजसेवा जैसे बिंदुओं पर बौद्धिक देंगे।

20 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग 24 मई से आरंभ हुआ है। जिसका समापन 13 जून को होना है। अभी तक इस वर्ग को अनेक बड़े राष्ट्रवादी विचारकों और संघ के बड़े पदाधिकारियों का मार्गदर्शन मिला है। एक जून से इनका मार्गदर्शन करने के लिए खुद सर संघ चालक मोहन भागवत आ रहे हैं। अभी उनका आधिकारिक कार्यक्रम तो नहीं आया है, किंतु सूत्रों के अनुसार वे एक मई से तीन मई तक शिविर में शामिल होंगे।

क्षेत्रीय संगठन की ओर से आयोजित इस शिक्षण वर्ग में सर संघ चालक के आगमन को लेकर बेहद उत्साह है। केंद्र में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने के बाद होने वाले सर संघ चालक के बौद्धिक से नई दिशा और दशा मिलने की संभावना है। माना जा रहा है कि मोहन भागवत संघ के सामाजिक-सांस्कृतिक पहलू को मजबूत करने पर ज्यादा जोर दे सकते हैं।

वर्ग समापन पर होंगी क्षेत्र की बैठकें

13 जून को संघ शिक्षा वर्ग समाप्त होने के बाद अगले दो दिन तक क्षेत्र की बैठकें चलेंगी। इन बैठकों में आगामी वर्ष की कार्ययोजना का खाका तैयार किया जाएगा। इन बैठकों में राष्ट्रीय स्तर से लेकर क्षेत्र स्तर तक के पदाधिकारी शामिल होंगे। 

Back to top button