श्रीलंका-AUS सीरीज टीम इंडिया का चयन, इन दिग्गजों की हुई छुट्टी

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए सोमवार को चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है, टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे. 5 महीने बाद बुमराह टीम इंडिया के लिए खेलेंगे. बुमराह को कमर में स्ट्रेस फ्रैक्चर था जिसकी वजह से वह क्रिकेट से दूर रहे.

बता दें कि भारत 5 जनवरी से 10 जनवरी तक श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगा. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए भारत आएगी. भारत 14 जनवरी से 19 जनवरी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा. स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है.

यह भी पढ़ें: कोहली के पूरे साल की मेहनत पर वेस्टइंडीज के गेंदबाजो ने फेरा पानी, जानिए क्यों?

रोहित शर्मा की जगह संजू सैमसन को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. हालांकि रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे. श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में शिखर धवन की वापसी हुई है, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली सीरीज में चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे. भारतीय ओपनर शिखर धवन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच के दौरान चोटिल हो गए थे जिसके कारण उनके घुटने पर 25 टांके लगाने पड़े थे.

T-20 सीरीज: भारत बनाम श्रीलंका

पहला T20- 5 जनवरी 2019, गुवाहाटी

दूसरा T20- 7 जनवरी 2019, इंदौर

तीसरा T20- 10 जनवरी 2019, पुणे

वनडे सीरीज: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

पहला वनडे: 14 जनवरी 2019, मुंबई  

दूसरा वनडे: 17 जनवरी 2019, राजकोट

तीसरा वनडे: 19 जनवरी 2019, बेंगलुरु

 

Back to top button