चुनाव आयोग: 15 नवंबर से 7 दिसंबर के बीच होगा श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव

श्रीलंका चुनाव आयोग के प्रमुख महिंदा देशप्रिय ने कहा कि देश में राष्ट्रपति चुनाव 15 नवंबर से सात दिसंबर के बीच होगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक चुनाव मौजूदा राष्ट्रपति के कार्यकाल से एक माह पहले होना चाहिए. अगले राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों के संबंध में संवैधानिक प्रावधानों पर देशप्रिय का यह स्पष्टीकरण तब आया है जब राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने पिछले हफ्ते भारत में संवाददाताओं से कहा था कि राष्ट्रपति चुनाव संभवत: सात दिसंबर को होगा.

रिपोर्ट में ख़ुलासा- किम ने ट्रंप से वार्ता बिगड़ने पर 5 अफसरों को दी मौत की सजा

राष्ट्रपति सिरिसेना का पांच साल का कार्यकाल आठ जनवरी, 2020 को खत्म होना है. देशप्रिय ने दक्षिण कोलंबो के मोरातुवा उपनगर में शनिवार को आयोजित वोटर्स डे कार्यकर्मों को संबोधित किया और कहा, “ चुनाव मौजूदा राष्ट्रपति के कार्यकाल के समापन से एक महीने पहले होना चाहिए.” 

Back to top button