शुभ और अशुभ दोनों हो सकता है सपने में पितरों को देखना

सपनों से जुड़े शास्त्र को स्वप्न शास्त्र कहा जाता है। सपने में पितरों को देखना शुभ और अशुभ दोनों हो सकता है, जो इस बात पर निर्भर करता है कि आपने किस तरह का सपना देखा है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पितरों से जुड़े सपने आपको क्या संकेत दे सकते हैं।
हमें अक्सर तरह-तरह के सपने आते हैं, जिनमें से कुछ सपनों का अर्थ समझ पाना मुश्किल होता है। कुछ सपने ऐसे भी माने गए हैं, जो आपकी असल जिंगदी को प्रभावित कर सकते हैं। स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि सपने में पूर्वजों का दिखाई देना आपके आने वाले जीवन के लिए एक खास संकेत हो सकता है। अगर आपको भी इस प्रकार के सपने आ रहे हैं, तो आपको ये लेख जरूर पढ़ना चाहिए।
मिलता है सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
अगर आपको सपने में अपने पितृ खुश या मुस्कुराते हुए नजर आते हैं, तो इसे एक शुभ सपने के तौर पर देखा जाता है। इस प्रकार के सपने धन लाभ और सफलता प्राप्ति का संकेत माने जाते हैं। वहीं अगर आपको अपने पितृ आशीर्वाद देते हुए दिखाई देते हैं, तो इसके अर्थ है कि पितृ आपसे प्रसन्न हैं और उनकी दया दृष्टि आपके ऊपर बनी हुई है।
अशुभ है ऐसा सपना
अगर आप सपने में में अपने पितरों को दुखी, रोते हुए या फिर गुस्से में दिखते हैं, तो सपना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता। इस प्रकार के सपने आपको जीवन में आने वाली परेशानियों के बारे में संकेत देते हैं। साथ ही अगर आपने सपने में अपने पूर्वजों को कुछ मांगते हुए देखा है, तो यह सपना इस बात का भी संकेत हो सकते हैं कि आपके पितरों की कोई इच्छा अधूरी रह गई है।
कर सकते हैं ये काम
स्वप्न शास्त्र में यह माना गया है कि यदि सपने में आपको आपके पितृ भोजन या पानी मांगते हुए नजर आते हैं, तो यह इस बात का संकेत माना जाता है कि आपके पितृ अतृप्त हैं। ऐसी स्थिति में आपको पूरे विधि-विधान से पितरों का तर्पण आदि करना चाहिए। इसके साथ ही पितरों की शांति के लिए आप विशेष अनुष्ठान या दान आदि भी कर सकते हैं।





